Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो दुकानों में चोरी का आरोपी दबोचा
  • देहरादून

दो दुकानों में चोरी का आरोपी दबोचा

RNS INDIA NEWS 13/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। एक ही रात में दो दुकानों से नगदी और सामान की चोरी के आरोप में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी से नगदी और चोरी का सामान बरामद किया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित वर्कशॉप संचालक संजीव पुत्र धर्मपाल ने शिकायत दी कि अज्ञात शख्स ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर कार की दो बैटरियां चोरी कर लीं। इसी मार्ग पर आनंद पुत्र उमराव सिंह राणा ने भी दुकान से दो हजार रुपये की नगदी और सामान चोरी की शिकायत दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई, इसके बाद पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर युवक को दूनमार्ग स्थित आशुतोषनगर चौक के पास से पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को युवक से 1300 रुपये बरामद किए। निशानदेही पर चोरी की बैटरी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि आरोपी की पहचान संदीप पुत्र राजपाल भट्ट निवासी गली नंबर दो, गंगानगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। धरपकड़ करने वाली टीम में एसआई विपनेश कुमार, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, अमित कुमार और कुलदीप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: भाजपा शिष्टमंडल ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में विकास कार्यों के सम्बंध में चिकित्सा अधीक्षक से की वार्ता
Next: 14 से 16 अप्रैल तक नैनीताल जनपद में यह रहेगा रूट प्लान

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.