Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: भाजपा शिष्टमंडल ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में विकास कार्यों के सम्बंध में चिकित्सा अधीक्षक से की वार्ता
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: भाजपा शिष्टमंडल ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में विकास कार्यों के सम्बंध में चिकित्सा अधीक्षक से की वार्ता

RNS INDIA NEWS 13/04/2023
IMG-20230413-WA0000

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के एक शिष्टमंडल ने आज मेडिकल कॉलेज के कैंपस में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन से भेंट वार्ता की। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय आर्या ने बताया कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार के प्रयासों से मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, शीघ्र ही नए ऑपरेशन थिएटर का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के कार्यों के लिए धन आवंटन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है सरकार निरंतर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। प्रबंधन द्वारा अवगत कराया गया कि नए विभागों को खोलने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा अस्पताल परिसर में स्थाई पार्किंग की नितांत आवश्यकता है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वर्षों से कबाड़ हो चुके सचल चिकित्सा वाहन को हटाने के संदर्भ में पत्रावली मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा को भेजी गई है। मरीजों के तीमारदारों के लिए एक रेन बसेरा की भी नितांत आवश्यकता है तथा ठंड के दिनों में मरीजों के कमरों के लिए सोलर वॉर्मिंग सिस्टम की भी आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा के माध्यम से शीघ्र ही मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री जी से वार्ता कर मेडिकल कॉलेज को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा से दूरभाष पर वार्ता की जिसमें जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है, केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को और बेहतर बनाया जाएगा तथा सभी को संयुक्त प्रयास कर प्रबंधन को सहयोग कर मेडिकल कॉलेज के बेहतर संचालन के लिए कार्य करना चाहिए जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर कुछ लोगों द्वारा लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाए। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है, सरकार इसके लिए लगातार धन आवंटन कर रही है तथा बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार कोई भी कमी नहीं करेगी। इस अवसर पर अमित साह मोनू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ सुविधाओं पर बेहतर कार्य हो रहा है, उसे और बेहतर करने के लिए संगठन के माध्यम से सरकार को अवगत कराएंगे तथा इस संदर्भ में शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी अल्मोड़ा से भी मुलाकात करेगा। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल पांडे, डॉ अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजा खान, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं
Next: दो दुकानों में चोरी का आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.