Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सरकार प्रवासियों को ऋण नहीं अनुदान दे: कण्डारी
  • रुद्रप्रयाग

सरकार प्रवासियों को ऋण नहीं अनुदान दे: कण्डारी

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कण्डारी ने कहा कि सरकार प्रवासियों को स्वरोजगार के नाम पर ऋण नहीं पांच लाख रुपये तक का अनुदान दे। उन्होंने जखोली के तहत ग्राम पंचायत मखेत निवासी रवीन्द्र सिंह की 130 मुर्गी वन्य जीव द्वारा खाने पर वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। विकासखंड जखोली के दौरे पर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री और रुद्रप्रयाग के पूर्व विधायक मातबर सिंह कण्डारी ने आश्रम मखेत घरड़ा कोटि धान्यौं मोटर मार्ग पर निर्माण के 6 साल बाद भी डामरीकरण न होने पर शीघ्र डामरीकरण करने के साथ ही मखेत व घरड़ा के बीच मोटर पूल निर्माण करने की मांग की है। जखोली क्षेत्र भ्रमण के बाद जाखणी में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कण्डारी ने कहा कि सरकार को कोविड-19 के चलते अपना रोजगार खो चुके प्रवासियों को स्वरोजगार योजनाओं से जोडऩे के लिए ऋण नहीं 5 लाख रुपये तक का अनुदान देने चाहिए ताकि प्रवासी बेरोजगारों को रोजगार मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि जखोली के महर गांव में प्रवीन्द्र सिंह पुत्र गम्भीर सिंह ने स्वरोजगार के लिए उद्योग विभाग से ऋण लेने के लिए आवेदन किया था, किन्तु बैंक ऋण देने में आनाकानी कर रहा है, जिससे उन्हें अब तक ऋण नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से प्रवासियों को स्वरोजगार योजनाओं से जोडऩे के लिए ऋण नहीं पांच लाख रुपये देने की मांग की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कण्डारी ने पर्यटन विकास के लिए जखोली ब्लाक सहित रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थल चिरबिटिया, कपणियां, बच्चवाड़, जखोली, फतेड़ु, सिद्धसौड़, मठियाणाखाल, घंघासू, हरियाली, बचणस्यूं आदि स्थानों पर होम स्टे योजना के अंतर्गत ये स्थान विकसित करने चाहिए ताकि पर्यटन विकास के साथ साथ पलायन रुके। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कण्डारी ने अपने शासन काल में स्वीकृत राजकीय पालीटेक्निक जखोली व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिरबटियां को बंद करने पर सरकार को कोसते हुए कहा कि यदि ये संस्थान बंद किए गए तो वे जनता के सहयोग से जनांदोलन करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल को जनविरोधी व विकास विरोधी बताते हुए जनता से क्षेत्रीय समस्याओं पर एकजुट होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कपणियां, बच्चवाड़, जखोली, मयाली, बजीरा, अमकोटी, बुढना, चिरबटियां आदि स्थानों पर लोगों की समस्याएं सुनी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्ते के चाचा ने किया महिला से दुष्कर्म
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 27-Oct-20

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.