Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोतवाली घेरने पर 800 अज्ञात लोगों पर मुकदमा
  • नैनीताल

कोतवाली घेरने पर 800 अज्ञात लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 05/04/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। इमाम के साथ अभद्रता के बाद कोतवाली घेराव और एनएच जाम करने पर पुलिस ने 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली एसएसआई विजय मेहता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि तीन मार्च की रात करीब 11 बजे इमाम के साथ हुई अभद्रता के बाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता कर रही थी। इस बीच करीब 800 लोग कोतवाली का घेराव करने पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने एनएच जाम कर दिया। इससे आवाजाही कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। आरोप है कि इस बीच भीड़ ने घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। कोतवाली में रखे गमले तोड़े गए। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की गई। करीब एक घंटे की अराजकता के बाद आरोपी वापस लौटे। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मामले को गंभीर मानते हुए 800 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 332, 353, 341 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को वीडियो और फोटो से चिह्नित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरइरादतन हत्या में पोते को दस साल की सजा
Next: आश्वासन के बाद ऊर्जा कामगार संगठन ने स्थगित किया अनिश्चितकालीन धरना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.