Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शादी से लौट रहे जवान की सडक़ हादसे में हुई दर्दनाक मौत
  • नैनीताल

शादी से लौट रहे जवान की सडक़ हादसे में हुई दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 26/10/2020
rns featured image new

रामनगर। एक दर्दनाक हादसे में एक फौजी की मौत हो गई है। घटना नैनीताल के रामनगर से है, जहाँ दो बेटियों के साथ शादी से स्कूटी पर लौट रहे जवान को नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया। उपचार के दौरान जवान की मौत हो गयी। जबकि हादसे में उसकी एक बेटी भी घायल हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन वहां से भाग निकला। पुलिस वाहन और चालक की खोजबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर के अंतर्गत पीरूमदारा सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह रावत दस दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आया था। देवेंद्र सिंह रावत भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियरिंग गु्रप की 59 यूनिट में तैनात था। रविवार रात में वह हल्दुआ गांव स्थित विवाह समारोह से अपनी बेटी रितिका व निहारिका के साथ 11 बजे स्कूटी से घर वापस आ रहा था। तभी हिम्मतपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ कट गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया जिसकी पुलिस अभी तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम के कुमाऊं दौरे पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने ली चुटकी
Next: कांग्रेस के सामने प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती दिग्गजों को साधने की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.