Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्‍यपाल बेहद आत्मीयता से मिले बच्चों से, संवाद भी किया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्‍यपाल बेहद आत्मीयता से मिले बच्चों से, संवाद भी किया

RNS INDIA NEWS 31/03/2023
DD 01

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के बच्चों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल सभी बच्चों से बेहद आत्मीयता से मिले और उन्होंने बच्चों से संवाद किया। बच्चों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने उनके शौक के बारे में पूछा जिनका सभी बच्चों ने बेहद उत्सुकता के साथ जवाब दिए। राज्यपाल से मिलकर सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए।
इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमेशा ऊंचे सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय, आत्मानुशासन और आत्मविश्वास पर हमेशा जोर दें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए आत्म अनुशासन और समय का सदुपयोग बेहद जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि सभी बच्चे एक अच्छा नागरिक बन कर राष्ट्र समाज व जनहित में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समय के साथ चलना बेहद जरूरी है इसके लिए बच्चों को अभी से ही आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर देने को कहा। बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी क्षेत्र में जाएं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करें। अपने अन्दर की प्रतिभा को पहचाने और हमेशा उसे निखारने का प्रयास करते रहें।
राज्यपाल ने कहा कि अमृत काल के आने वाले 25 सालों में आप सभी बच्चे देश एवं प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। विकसित भारत में आपका बेहद महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चों के योगदान से ही उत्तराखण्ड और भारत सर्वश्रेष्ठ स्थान पर होगा। राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों के अध्यापकगण और संस्थान के सचिव गुलशन माकिन उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी को चूल्हे में झोंकने का आरोप, केस दर्ज
Next: मोबाइल फोन टॉवर में लगी आग से अफरा तफरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.