Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सावधान:  जीपीएस ट्रैकर को जाम कर हो रही हैं गाड़ी चोरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सावधान:  जीपीएस ट्रैकर को जाम कर हो रही हैं गाड़ी चोरी

RNS INDIA NEWS 31/03/2023
Gps tracker

देहरादून।  समय के साथ साथ कार चुराने वाले चोर भी अब हाईटेक हो गए हैं। अब उन गाड़ियों का भी अब कोई पता नहीं चल पा रहा है, जिनमें जीपीएस ट्रैकर लगे हैं। शहर में वाहन चोर अब इलेक्ट्रॉनिक जैमर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन जैमर के जरिए कार में लगा जीपीएस अलर्ट सिस्टम बेअसर हो जाता है जिससे वह वाहन मालिक को अलर्ट नहीं भेज पाता। जीपीएस सिस्टम बेअसर होने के चलते चोरी हुई कारों की लोकेशन भी पता नहीं चला पाती।
एनसीआरबी के सूत्रों की मानें तो पुलिस को हाल ही में चोरों की इस नई तकनीकी के बारे में पता चला है। पुलिस ने कार चोरी के एक बड़े गिरोह को पकड़ा था। यह लोग तमाम राज्‍यों में कारों की चोरी कर रहे थे और उन्हें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और बिहार के पूर्वी चंपारण समेत नेपाल के कई क्षेत्रों में भेज रहे थे। पिछले दिनों दिल्‍ली पुलिस ने इस तरह के गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इनके पास से चोरी की 12 कारें, एक इलेक्ट्रॉनिक जैमर, कारों के विभिन्न मॉडलों की 345 चाबियां, एक चाबी बनाने वाली मशीन और लाखों की दो प्रोग्रामिंग मशीनें बरामद की हैं।” पुलिस ने तीन पिस्तौल, 14 कारतूस और तीन वॉकी-टॉकी भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल गिरोह के सदस्य आपस में बातचीत करने के लिए करते थे।
दिल्ली पुलिस के  एसीपी राम अवतार, इंस्पेक्टर कमलेश समेत अन्य ‘ऑटो चोरी रोधी दस्ते’ ने गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने द्वारका और उसके आसपास हाल ही में रिपोर्ट की गई घटनाओं से संबंधित सुराग इकट्ठा करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के साथ ऑपरेशन शुरू किया। इस संबंध में खुफिया और सूचना एकत्र करने के लिए स्थानीय मुखबिरों को भी लगाया गया था। पुलिस ने सबसे पहले द्वारका सेक्टर 26 से सुनील और उसके सहयोगी मंजीत नाम के एक संदिग्ध को पकड़ा। बाद में उन्होंने उनके ठिकानों से चोरी की छह कारों के साथ-साथ ढेर सारे उपकरण बरामद किए।
दोनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण में छापा मारा और अमजद खान नाम के एक रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया। खान पुलिस को अरुणाचल प्रदेश में अपने सहयोगी नकुलम बिसई तक ले गया, जो एक ट्रैवल एजेंसी चलाता था और चोरी की कारों को टैक्सियों के रूप में इस्तेमाल करता था। दो कार चोरों ने अरुणाचल पहुंचने तक चोरी की कारों के ट्रैकिंग सिग्नल को ब्लॉक करने के लिए जैमर का इस्तेमाल किया था। बाद में जब कारें अरुणाचल पहुंचीं तो वहां ट्रैवल एजेंसी के टैक्सी बेड़े में तैनाती से पहले इंजीनियरों द्वारा जीपीएस को हटा दिया गया था। दोनों ने खुलासा किया कि ऐसे जैमर कई अन्य गिरोहों द्वारा भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, उत्‍तर प्रदेश व एनसीआर समेत कई राज्‍यों से नयी नयी गाडि़यों की चोरी इसी तकनीक का इस्‍तेमाल कर की है।
जिन कारों में जीपीएस नहीं होता, उनके मालिक भी मार्केट से 5,000 रुपये में लगवा सकते हैं। इससे कार चोरों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। उन्हें इसकी काट निकाली और जैमर का इस्तेमाल करने लगे। पुलिस के अनुसार, ‘आरोपियों ने दावा किया कि जैमर्स करीब 1 लाख रुपये के आते हैं और प्रोग्रामिंग मशीन 1.8 लाख रुपये की आती है। चाबी बनाने वाली मशीन करीब 1.6 लाख रुपये की एक आती है।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विशिष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Next: युवक की आत्महत्या में ससुर पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.