Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंजारावाला में खुदी सड़कों पर गुस्साए लोगों ने अफसरों को घेरा
  • देहरादून

बंजारावाला में खुदी सड़कों पर गुस्साए लोगों ने अफसरों को घेरा

RNS INDIA NEWS 29/03/2023
rns featured image new

देहरादून। बंजारावाला वार्ड के शिवपुरी मोहल्ले के लोगों का गुस्सा भड़क गया। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का निर्माण नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने एडीबी के अफसरों को घेरा। उन्होंने जल्द सड़कों का निर्माण करने की मांग की है। अधिकारियों ने जनता को आश्वासन दिया कि अभी कई जगह पानी की लाइन डाली जानी है। इसके बाद सड़कों का निर्माण शुरू होगा। अधिकारियों को बताया कि खुदी सड़कों की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। धूप के दिन धूल-मिट्टी और बरसात के दिन कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण गाड़ियां नहीं निकल पा रही है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। उन्होंने शीघ्र सड़कों का काम पूरा करने की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि अभी सीवर की लाइन डलने के साथ ही पानी की लाइन भी डल रही है। कुछ जगह पानी की लाइन डलनी बाकी है। ऐसे में सड़कों को बनाना अभी संभव नहीं है। यह तीन साल का प्रोजेक्ट है, कोशिश यह की जा रही है कि इस पूरे काम को डेढ़ या दो साल के बीच पूरा कर दिया जाए। इस मौके पर एडीबी अफसर जतिन सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा विजय भट्ट, भुवनेश कुकरेती, वीरेंद्र प्रसाद पोखरियाल, मधु माला डंगवाल, अनिता असवाल, सुनीता गोसाईं, जगदंबा नौटियाल, शेखर भाटी, मोहमद फरीद, अजय पैन्यूली, अनुज रावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संस्थान में इंजीनियरों के तबादले
Next: दीक्षांत समारोह में 182 को गोल्ड मेडल और 181 को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.