Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मैं निर्वाचित हुआ तो सबको फ्री उपलब्ध कराऊंगा कोविड-19 का टीका: बाइडेन
  • उत्तराखंड

मैं निर्वाचित हुआ तो सबको फ्री उपलब्ध कराऊंगा कोविड-19 का टीका: बाइडेन

RNS INDIA NEWS 25/10/2020
rns featured image new

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

वाशिंगटन,24 अक्टूबर। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि अगर वह 3 नवंबर को होने वाले चुनाव में निर्वाचित होते हैं तो सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक अमेरिकी को कोविड-19 का टीका मुफ्त मिले। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के कुछ दिन पहले वह महामारी से लडऩे की अपनी योजना से जनता को अवगत करा रहे थे। बाइडेन ने कोरोना वायरस नीति को लेकर अपने गृह राज्य डेलावेयर में एक भाषण में कोविड-19 महामारी से निपटने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब तक 2,20,000 लोगों की मौत हो चुकी है और देश की अर्थव्यवस्था पर महामारी का घातक प्रभाव पड़ा है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘जैसे ही हमारे पास सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होगा, यह सभी के लिए नि:शुल्क होगा, चाहे आपने बीमा कराया है या नहीं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास इससे लडऩे की कोई कार्ययोजना नहीं है और जब तक वह राष्ट्रपति बने रहेंगे, वह और ‘लापरवाह होते जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हमें इस प्रशासन की विफलता का बंधक बनकर नहीं रहना है। हम दूसरे रास्ते का चयन कर सकते हैं। अमेरिका ने हमेशा जो किया, हम वो कर सकते हैं-साथ आएं और चुनौती का सामना साहस, करूणा और मजबूत इरादे से करें। कोरोना वायरस से लडऩे के लिए अपनी योजना की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी राष्ट्रीय रणनीति तैयार करेंगे जो देश को निर्णायक रूप से वायरस से आगे ले जाएगा और लोगों की जिंदगी बचेंगी। बाइडेन ने कहा कि वह नयी संसद से कहेंगे कि जनवरी के अंत तक एक ऐसा विधेयक तैयार किया जाए जिसमें यह जानकारी हो कि सार्वजनिक लोक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किन किन चीजों की जरूरत है और इसके लिए क्या संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वह हर राज्य के गवर्नर के पास जाएंगे और उनसे अपील करेंगे कि वह अपने राज्यों में मास्क पहनने का निर्देश दें और अगर गवर्नर इनकार करते हैं तो वह महापौर और काउंटी क अधिकारियों के पास जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षाबलों का घेराबंदी तलाशी अभियान शुरू
Next: राज्यपाल ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 955 पदों पर भर्ती की दी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.