Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिम संचालक से मांगे पांच लाख, ब्लैकमेलर युवती गिरफ्तार; मां फरार
  • हरिद्वार

जिम संचालक से मांगे पांच लाख, ब्लैकमेलर युवती गिरफ्तार; मां फरार

RNS INDIA NEWS 16/03/2023
default featured image

हरिद्वार।  यौन उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में फंसाकर एक जिम संचालक से पांच लाख की रकम देने की डिमांड कर रही युवती को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी युवती की मां फरार चल रही है। मां और बेटी पर ब्लैकमेल का आरोप है। कनखल पुलिस ने बताया कि राघव वर्मा निवासी गागलेड़ी सहारनपुर यूपी हाल पता जगजीतपुर ने इस संबंध में तहरीर दी थी। राघव ने पुलिस को बताया था कि वह अपने मामा के घर रहता है। जगजीतपुर क्षेत्र में ही मैक्स फिट नाम से जिम है। पांच माह पूर्व अनन्या शर्मा निवासी राजागार्डन जगजीतपुर उसके जिम पर आई थी। युवती ने दो माह तक एक्ससाइज की। लेकिन जिम की फीस अदा नहीं की। आरोप है कि फीस मांगने पर युवती ने उसे जिम की छवि धूमिल करने की धमकी दी। हालांकि बाद में युवती ने पांच हजार की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जिम संचालक ने उसका जिम में प्रवेश बंद कर दिया। आरोप है कि उसके बाद युवती उसके पीछे पड़ गई। वह लगातार उसे धमकी भरे एवं भददे भददे मैसेज करने लग गई। युवती ने जिम संचालक को डरा धमका कर अपने पांच हजार रुपये भी वापस ले गई। इसके बाद युवती ने जिम संचालक को यौन उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में फंसाकर पांच लाख की रकम देने की मांग रखी। यही नहीं उसके मामा के घर पहुंचकर युवती ने हंगामा तक काटा। पांच लाख की रकम देने पर ही जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा न दर्ज कराने की बात कही। परेशान होकर जिम संचालक ने फोन कॉल रिकार्डिंग एवं युवती द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज पुलिस को दिखाए। जिम संचालक की शिकायत पर पुलिस ने युवती अनन्या शर्मा एवं उसकी मां रेणू शर्मा निवासी राजागार्डन के खिलाफ ब्लैकमेलिंग समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी युवती अनन्या शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मां की तलाश की जा रही है। युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
पुलिस ने युवती एवं उसकी मां की कारगुजारियां का जब खुलासा किया तो और भी कई पीड़ित सामने आ गए। जिन्होंने आपबीती घटना को पुलिस के सामने बताते हुए मां और बेटी पर कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की माने तो युवती अपनी मां के साथ मिलकर इस गोरखधंधे का संचालन कर रही थी। पहले बेटी युवकों से नजदीकी बढ़ाती थी और फिर फोन कॉल पर बातचीत करने के बाद मैसेज भेजने लगती थी। युवकों से मिलने की जिद्द करती थी और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर रकम वसूल लेती थी। रकम न देने पर यौन उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती थी।

बैरंग लौटा पूर्व मंत्री का पीए:  ब्लैकमेलर युवती की पैरवी के लिए एक पूर्व मंत्री का पीए भी थाने पहुंचा लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक न चली। जब पीए को पुलिस से सफलता नहीं मिली तब वह सीधे युवक के घर ही जा पहुंचा। युवक एवं उसके परिजन ने घर का दरवाजा ही नहीं खोला। काफी देर तक युवक के घर के नीचे ही मौजूद रहा पीए भी वहां से चलता बना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा अल्मोड़ा नगर मण्डल की शक्ति केंद्र कार्यशाला आयोजित
Next: घरों में गंदे पानी की सप्लाई पर जताया रोष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.