Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सडक़ों के सुधारीकरण और नवीनीकरण को केंद्र सरकार देगी धनराशि
  • उत्तराखंड

सडक़ों के सुधारीकरण और नवीनीकरण को केंद्र सरकार देगी धनराशि

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
rns featured image new

विशेष सहायता योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजेगी राज्य सरकार, जिसमें 365 करोड़ रुपये सडक़ों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे।

देहरादून। उत्तराखंड की सडक़ों को चमकाने के लिए केंद्र सरकार 365 करोड़ रुपये देगा। यह धनराशि केंद्र सरकार वित्त मंत्रालय से विशेष सहायता योजना के तहत प्राप्त होगी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। राज्य सरकार विशेष सहायता योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें 365 करोड़ रुपये सडक़ों के नवीनीकरण पर खर्च होंगे। इस धनराशि के खर्च की व्यवस्था अनुपूरक बजट में की जाएगी। विभागीय मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। अब वित्त की स्वीकृति के साथ इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।  मानसून के बाद सरकार ने सडक़ों को गड्ढ़ामुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम छेड़ा है। प्रदेश में प्रमुख मोटर और नगरीय मार्गों की मरम्मत के लिए अधिक धनराशि की आवश्यकता है, लेकिन कोरोनाकाल में लॉकडाउन के कारण राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। बहुत जरूरी अवस्थापना कार्यों के लिए ही सरकार पैसे का इंतजाम कर पा रही है। ऐसे हालात में केंद्र सरकार की विशेष सहायता के प्रस्ताव को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। अवस्थापना कार्यों के लिए बनाए गए 500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में 365 करोड़ रुपये केवल प्रदेश की सडक़ों पर ब्लैक टॉप करने पर खर्च किए जाएंगे।

मार्च 2021 में शुरू हो सकेगा कार्य

केंद्र को भेजे जा रहे प्रस्ताव पर जल्द सहमति प्राप्त हो भी गई तो स्वीकृत धनराशि से तत्काल कार्य शुरू नहीं हो पाएंगे। सर्दियों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में सडक़ निर्माण कार्य प्रभावित होंगे। केवल मैदानी जिलों में ही काम हो सकेंगे। बड़े स्तर पर कार्य मार्च 2021 में एक अभियान के तहत शुरू होंगे।

अनुपूरक बजट में प्रावधान होगा

लोक निर्माण विभाग ने केंद्र से विशेष सहायता के तौर पर मिलने वाली 365 करोड़ रुपये की राशि का अनुपूरक बजट मे प्रावधान करने के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। बजट में व्यवस्था होने के बाद इस धनराशि को सडक़ों पर खर्च किया जा सकेगा।

60 फीसदी मरम्मत कार्य पूरे

सचिव लोनिवि के मुताबिक, सडक़ों की मरम्मत के लिए रोजाना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 60 प्रतिशत सडक़ों के मरम्मत कार्य पूरे हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने के लिए कहा गया है।
आने वाले कुछ महीनों में प्रदेश भर के सभी प्रमुख और जरूरी मार्गों में सुधारीकरण और नवीनीकरण के कार्य किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार धनराशि देने को तैयार हो गई है। केंद्र ने प्रस्ताव मांग लिया है। जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। सडक़ों के लिए हमें करीब 365 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। – आरके सुधांशु, सचिव, लोनिवि

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोक के बावजूद पिछले तीन वर्षों के भीतर 63 स्कूलों को मान्यता मिली
Next: फैक्ट्री कर्मचारी ने की फांसी लगा आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.