Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक की संदिग्ध हालत में मौत
  • ऊधम सिंह नगर

युवक की संदिग्ध हालत में मौत

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
default featured image

रुद्रपुर। रम्पुरा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव उसके घर पर ही मिला। मृतक के भाई ने एक युवती से उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी देते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले युवक ने प्रेमिका से वीडियो कॉल भी की थी। पुलिस के मुताबिक, रंपुरा पुलिस चौकी को एक युवक का शव उसे घर में ही संदिग्ध हालात में मिलने की सूचना मिली। इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रंपुरा वार्ड-25 निवासी 20 वर्षीय शिवा कोली का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। युवक का शव नीला पड़ा हुआ है और पास ही एक चुन्नी भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का डेढ़ वर्ष से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसका आरोप है कि भाई ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या हुई है। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक ने दो बजे के करीब युवती को वीडियो कॉल करके आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण पता चलेगा। तहरीर दी गई तो आगे जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का अंतिम दिन रहा बहुत विशेष
Next: सुरई रेंज में बाघ को ट्रेस करने के लिए लगाए गए कैमरे

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ आठ लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.