Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • द्वारीखाल में आयोजित हुई वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी
  • पौड़ी

द्वारीखाल में आयोजित हुई वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। सोमवार को ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जंगलों को आग से बचाने के लिए सभी के सहयोग पर जोर दिया गया। वनाधिकारियों ने कहा कि महकमे ने एक ट्रोल फ्री नंबर भी जारी किया है, यदि कोई जंगल में आग लगाते दिखे तो इस पर सूचना दी जा सकती है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। द्वारीखाल में इस गोष्ठी का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हमें जैव विविधता पर ध्यान केंद्रित करते हुए जल, जमीन,जंगल को बचाना है। जंगलों की आग पर्यावरण को दूषित कर रही है और वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचाती है। हर साल बड़ी तादाद में जंगल आग की चपेट में आ रहे है। इससे जैव विविधता का संकट खड़ा हो रहा है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जंगलों की आग को बुझाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। चिपको आन्दोलन की नेता गौरा देवी ने पेड़ से चिपककर पेड़ों कटने से बचाया था, उसी प्रकार हमें भी जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने में सहयोग करना होगा, तभी जंगल बचे रहेंगे। गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी चैलूसैंण इंद्रमोहन कोठरी ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का सहयोग सभी को करना होगा। आपसी सहभागिता से जंगल आसानी से बच सकते है। कहा कि वनों में आग लगाते हुए कोई व्यक्ति दिखे तो विभाग के टोल फ्री नंम्बर पर सूचना दे, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके । गोष्ठी में मटियाली रेंजर वीपी जोशी, हंश फाउंडेशन से सतीश बहुगुणा, बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, कनिष्ठ उप्रमुख रविन्द्र सिंह रावत, बीडीसी सदस्य भारत सिंह रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अफसर और कार्मिक भी मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन वन दरोगा रश्मि खत्री ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार धाम यात्रा को 2.67 लाख श्रद्धालुओं का पंजीकरण
Next: राशिफल 14 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.