Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साधु-संतों के वेश में घूम रहे तथाकथित बाबाओं के सत्यापन की मांग
  • देहरादून

साधु-संतों के वेश में घूम रहे तथाकथित बाबाओं के सत्यापन की मांग

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शीशमझाड़ी निवासी युवक की हत्या के मामले में कथित बाबा की गिरफ्तारी से आहत तीर्थनगरी ऋषिकेश के संत समाज ने पुलिस प्रशासन से साधु-संतों के वेश में घूमने वाले तथाकथित बाबाओं के सत्यापन की मांग की है। सोमवार को ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे संत समाज ने कोतवाल खुशीराम पांडे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन आदि जगहों पर कुछ बाहरी लोग साधु संत के वेश में घूमकर तीर्थनगरी की छवि को धूमिल कर रहे हैं। तथाकथित बाबा त्रिवेणी घाट समेत गंगा किनारे अपना रेन बसेरा बना रहे हैं। संत समाज ने आरोप लगाया कि यही कथित बाबा पर्यटकों को स्मैक, चरस आदि की सप्लाई करते हैं। हाल ही में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में हरियाणा निवासी एक तथाकथित बाबा ने शीशमझाड़ी के 24 वर्षीय युवक अजय की स्मैक और कुछ पैसे के लालच में जान ले ली। इस घटना से तीर्थनगरी के संत आहत हुए हैं। साधु-संतों की छवि धूमिल करने वाले असामाजिक तत्वों की वेरिफिकेशन के लिए पुलिस से अभियान चलाने की मांग की। अखिल भारतीय संत समिति के पदाधिकारी महामंडलेश्वर दयाराम दास के नेतृत्व में संत समाज के लेागों ने मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से असामाजिक तत्वों के सत्यापन की मांग उठाई है। मौके पर अध्यक्ष स्वामी युवराज, संत गोपालाचार्य महाराज, स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी चेतन स्वरूप महाराज, स्वामी आलोक हरि, स्वामी प्रमोद दास, स्वामी नारायण दास, साध्वी स्वतंत्रता चैतन्य, स्वामी रामपदम दास, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी मंत्रिमंडल बैठक में बड़ा फैसला, विधायक निधि को बढ़ाकर किया 5 करोड़
Next: घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.