Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड में 402 नए मामले, जानिए अपने जिलों का हाल
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड में 402 नए मामले, जानिए अपने जिलों का हाल

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
Screenshot_20201022-200620_WhatsAppBusiness_compress91

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का खतरा कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी टला नहीं है। इस वक्त लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। हर अंतराल पर कोरोना संक्रमितों की घटती-बढ़ती संख्या यही संकेत दे रही है। गुरुवार को उत्तराखंड में 402 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा 107 देहरादून से हैं। इसके अलावा 48 पौड़ी गढ़वाल, 46 नैनीताल, 37 रुद्रप्रयाग, 32 हरिद्वार, 28 चमोली, 27 ऊधमसिंहनगर, 19 टिहरी गढ़वाल, 15 अल्मोड़ा, 14 उत्तरकाशी, 11 बागेश्वर, नौ-नौ पिथौरागढ़ और चंपावत में सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढक़र 59508 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12192 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 11687 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 140 लोग संक्रमित मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 52, नैनीताल में 49 व पौड़ी में 47 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा चमोली में 39, हरिद्वार में 37, उत्तरकाशी में 30, पिथौरागढ़ में 26, अल्मोड़ा में 24, रुद्रप्रयाग में 25, टिहरी में 20, चंपावत व बागेश्वर में आठ-आठ व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। बता दें कि अभी तक उत्तराखंड में 59106 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 52632 स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 5085 एक्टिव केस हैं, जबकि 429 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

24 घंटे में 14 मरीजों की मौत

प्रदेश में बढ़ती मृत्यु दर एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बुधवार को भी कोरोना संक्रमित 14 मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश व हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में चार-चार, बेस अस्पताल श्रीनगर में तीन, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में दो और चमोली में एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। चमोली जिले में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। कोरोना संक्रमित 960 मरीजों की मौत राज्य में अब तक हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
Next: बीमारी से परेशान महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.