Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
  • अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
IMG-20201022-WA0021

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को क्वारब से गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को अल्मोड़ा तक लाया गया।

अल्मोड़ा पहुंचने पर जनपद के सभी मंडलों से आये हुए कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम स्थल पर फूलमालाओं एवं प्रतीक चिन्ह, पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा अल्मोड़ा की ओर से आपका हार्दिक स्वागत किया गया और कहा कि बंशीधर भगत छह बार विधायक बने, तीन बार मंत्री बने और काफी बड़ा राजनीतिक अनुभव है और आपके अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा को मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि संगठन द्वारा बताए गए कार्यों को आम जनमानस तक पहुचाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे।

अल्मोड़ा विधायक एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने आम जनमानस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं उनका लाभ उत्तराखंड की जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ता की पार्टी है यहां कोई भी मंडल स्तर का कार्यकर्ता ही भविष्य में प्रदेश अध्यक्ष बनने की क्षमता रखता है और भारतीय जनता पार्टी में काम करने वाला कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, जो कार्यकर्ता काम करता है उसको संगठन में जिम्मेदारी दी जाती है। बंशीधर भगत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले 2022 के चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर पुनः उत्तराखंड में सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन कल्याणकारी योजना को आम जनमानस तक पहुचाने का काम करेंगे तथा कार्यकर्ताओं का जनता के साथ संवाद संपर्क परस्पर बना रहना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद विष्ट, अनिल शाही, लता बोरा, गोविंद पिलख्वाल,
विपिन भट्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, किरन पंत, अजय वर्मा, रंजीत भंडारी, मोतीलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट, जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र मेहता, महेंद्र रावत, पूनम पालीवाल, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, रिक्खू साह, अमित शाह, ममता भट्ट, हरीश कनवाल, कैलाश नाथ, धर्मवीर, संजय बिष्ट, राजीव गुरुरानी, अशोक जलाल, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, देवेंद्र नयाल, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, राजेन्द्र राना, गोपाल विष्ट, खड़क सिह, राजेन्द्र जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बी०एस०एन०एल० कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भेजा प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
Next: उत्तराखंड में 402 नए मामले, जानिए अपने जिलों का हाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.