Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीमारी से परेशान महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • हरिद्वार

बीमारी से परेशान महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
rns featured image new

रुडकी। बीमारी से तंग महिला ने गंगनहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। गंगनहर में पानी कम होने से महिला की जान बच गई। पुलिस और लोगों ने महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
आदर्श नगर निवासी महिला दोपहर करीब दो बजे सिंचाई विभाग के पास नीले पुल पर पहुंची। आसपास देखने के बाद महिला ने सीधा गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दौरान राहगीरों की नजर महिला पर पड़ गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने गंगनहर में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाल लिया। महिला ने लोगों को बताया कि बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है। हालांकि महिला की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। गंगनहर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि बीमारी से तंग आकर महिला ने गंगनहर में छलांग लगाने की बात बताई है। परिजनों को मामले की जानकारी देकर सिविल अस्पताल बुलाया गया। स्वस्थ होने के बाद महिला को घर भेज दिया जाएगा। परिजनों को महिला का खास ख्याल रखने को कहा गया है। महिला और परिजनों की भी काउंसलिंग की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 402 नए मामले, जानिए अपने जिलों का हाल
Next: बुजुर्ग महिला के खाते से 9.67 लाख रुपये उड़ाये

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.