Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक की मौत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस
  • देहरादून

युवक की मौत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
dead body

ऋषिकेश। युवक के संदिग्ध शव के मामले में मुनिकीरेती पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की पहचान पुलिस ने शीशमझाड़ी निवासी के रूप में की है। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी है। दावा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती में पांडव पत्थर के पास गंगा से पांच मार्च को पुलिस एक युवक शव मिला था। जांच में पुलिस को युवक के हाथ और पैर रस्सी से बंधे मिले थे। पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस को शुक्रवार को सफलता मिली। युवक की पहचान अजय (25) पुत्र असरफी शाह, निवासी शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती के रूप में हुई। अजय के पिता असरफी ने हत्या का शक जाहिर करते हुए शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पूछताछ में अजय का नशे का आदी होने का पता चला है। तीन मार्च को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मामले में हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द हत्यारोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next: यात्रियों की सुविधा के लिए भाषा ट्रांसलेटर उपलब्ध कराएगी पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.