Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कारोबार उजड़ने की आशंका से चिंतित हुए व्यापारी, विधायक से लगायी गुहार
  • ऊधम सिंह नगर

कारोबार उजड़ने की आशंका से चिंतित हुए व्यापारी, विधायक से लगायी गुहार

RNS INDIA NEWS 07/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। जी-20 की रामनगर में होने जा रही बैठक से पूर्व प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर सड़क के बीच से 100 फीट तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी और 12 मार्च तक खुद अतिक्रमण हटाने के मौखिक नोटिस के बाद व्यापारी लामबंद हो गए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को विधायक शिव अरोरा के कार्यालय में पहुंचकर उनको अपनी चिंताओं से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि जी-20 के बहाने कई दशकों से यहां व्यापार करते आ रहे व्यापारियों को उजाड़ने की प्रशासन की मंशा है। उन्होंने इस कार्रवाई को रोकने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि अगर होली के दिन तक उन्हें राहत नहीं मिलती है तो वह गुरुवार को अपनी दुकानों की चाबी विधायक अरोरा को सौंप देंगे। फिर चाहे प्रशासन दुकानों को ध्वस्त करे या कुछ भी करे। उन्होंने विधायक अरोरा से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। मंगलवार को व्यापारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बाजार में इकट्ठे हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक शिव अरोरा के कल्याणी व्यू स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां भी व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि दशकों से व्यापार करने वाले दुकानदारों को हटाने का प्रशासन ने तुगलगी फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हाईवे के मध्य से 100 फीट तक को अतिक्रमण माना गया है। इस परिधि में प्रारंभिक तौर पर ही करीब 60 दुकानदार प्रभावित होंगे। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जी-20 को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है तो व्यापारियों को उजाड़ा न जाए। व्यापारी सहयोग को तैयार हैं। व्यापारियों को अगर तीन दिन अपनी दुकानें बंद भी करनी पड़ें तो वह कर देंगे। अन्य जगहों की तरह यहां भी पर्दा लगाकर समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से बीते दिन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद दुकानदारों को 12 मार्च तक अतिक्रमण हटाने की मौखिक चेतावनी दी गई। ऐसे में ठीक होली के त्योहार पर व्यापारी अपना कारोबार उजड़ने की आशंका से चिंतित है। उन्होंने विधायक से जिलाधिकारी से वार्ता कर अभियान रुकवाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के मामले में एक साल बाद मुकदमा दर्ज
Next: मेडिकल स्टोर संचालक ने खाया विषाक्त, मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.