Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 200 मीटर खाई में गिरी मैक्स, महिला की मौत
  • नैनीताल

200 मीटर खाई में गिरी मैक्स, महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
22 (4)

नैनीताल। लमगड़ा से हल्द्वानी आ रही मैक्स के पहाड़पानी स्थित चोरलेख के पास 200 मीटर खाई में गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक लमगड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स यूके 01 टीए 1192 पहाड़पानी के चोरलेख के पास असंतुलित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी। इसके चलते चलते ललिता देवी (35) पत्नी सुरेश सिंह निवासी विरोड़ा स्विनानी अल्मोड़ा की मौके पर मौत हो गई। साथ ही चंदन सिंह(40) पुत्र मदन सिंह, दीपक (24) पुत्र दीवान सिंह निवासी स्विनानी अल्मोड़ा और स्थानीय राहगीर रमेश चंद्र (40) पुत्र ईश्वरी राम निवासी दीनी मल्ली, पहाड़पानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। इस दौरान एसडीएम अनुराग आर्या, थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार तान्या रजवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं, 2021 में ही होगा हरिद्वार में कुम्भ पर्व
Next: नैनीताल में खाद्य सुरक्षा अफसरों ने कुट्टू आटे के सैंपल लिए

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.