Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पीजी की 50 सीटें स्वीकृत
  • पौड़ी

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पीजी की 50 सीटें स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन वर्षीय डीएनबी पीजी कोर्स के साथ-साथ एमडी एवं एमएस पोस्ट ग्रेजुशन करने के लिए 50 सीटें स्वीकृत हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज में एमडी एवं एमएस कोर्स के लिए एनॉटामी विभाग में 4 सीटें, फिजियोलॉजी में 2, फार्माकोलॉजी में 2, माइक्रोबायोलॉजी में 3, पैथोलॉजी में 4, फोरेंसिक मेडिसिन में 3, कम्युनिटी मेडिसिन में 4 तथा आफ्थैलमोलॉजी में दो सीटों की पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी। जबकि डीएनबी तीन वर्षीय पीजी कोर्स हेतु जनरल मेडिसिन में 2 सीटें, जनरल सर्जरी में 3, आर्थोपेडिक्स में 2, एनेस्थिसिया में 2 सीटों की स्वीकृति मिली है। जबकि विगत दिवस स्कीन विभाग में भी डीएनबी कोर्स हेतु तीन सीटों की स्वीकृति मिली है। पीजी डिप्लोमा कोर्स में बाल रोग विभाग में 4, ईएनटी में 2, प्रसव एवं प्रसूति विभाग में 2, एनेस्थिसिया विभाग में 6 सीटों की अनुमति मिली है। जिससे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कुल 50 पीजी की सीटें मिल चुकी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कॉलेज में नेशनल मेडिकल काउंसिल और एनबीई की ओर से पीजी की सीटें स्वीकृत होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उक्त कोर्स करने के बाद मेडिकल कॉलेज से प्रदेश के लिए विशेषज्ञ मिलेगे। प्राचार्य ने प्रदेश सरकार व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनके अभूतपूर्व प्रयासों से ही आज मेडिकल कॉलेज में 50 पीजी सीटें व 100 से 150 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति के साथ मानव संसाधन व इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्ध हुई है। कहा उनके प्रयासों से आने वाले समय में सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुत्ते का पीछे करते हुए, गुलदार बाथरूम में हुआ बंद
Next: ई-ग्रन्थालय से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल व नर्सिंग कालेज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.