Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-ग्रन्थालय से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल व नर्सिंग कालेज
  • देहरादून

ई-ग्रन्थालय से जुड़ेंगे प्रदेश के सभी मेडिकल व नर्सिंग कालेज

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य के सभी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज ई-ग्रन्थालय से जुड़ेंगे। मेडिकल शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले शत प्रतिशत स्टूडेंट का ई-ग्रन्थालय में पंजीकरण होगा। इसके जरिए मेडिकल स्टूडेंट देश भर के मेडिकल शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध पुस्तकों, शोध पत्रों और पत्रिकाओं का अध्ययन कर सकेंगे।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी आवास में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर जल्द प्रदेश के निजी और सरकारी मेडिकल कालेजों, नर्सिंग कॉलेजों को भी ई-ग्रन्थालय से जोड़ा जाएगा। मेडिकल शिक्षण संस्थानों के ई-ग्रन्थालय से जुड़ने से मेडिकल एवं नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को इसके माध्यम से कैटलागिंग की आधुनिक डिजिटल सुविधा मिलेगी। इसके साथ साथ विभिन्न मेडिकल कालेजों, नर्सिंग कालेजों में उपलब्ध बेहतर पुस्तकें, शोध पत्रों एवं पत्रिकाओं सहित पठन पाठन के अन्य संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी शिक्षण संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी अनिवार्य कर दी गई है। उत्तराखंड के तमाम शिक्षण संस्थानों में एनआईसी के सहयोग से ई-ग्रन्थालय स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिये एनआईसी अलग से एक पोर्टल तैयार करेगी। जिसमें मेडिकल एवं नर्सिंग कालेजों को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद इसमें मेडिकल स्टूडेंट का पंजीकरण होगा। उच्च शिक्षा विभाग के तहत सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ई-ग्रंथालय की स्थापना कर दी गई है। इसमें 21 लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, कुलसचिव मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रो एमके पंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पीजी की 50 सीटें स्वीकृत
Next: शत प्रतिशत राजस्व वसूली का रखा लक्ष्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.