Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झंडा मेले पर प्रशासन से समन्वय बनाएगी मेला समिति
  • देहरादून

झंडा मेले पर प्रशासन से समन्वय बनाएगी मेला समिति

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

देहरादून। दून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों संग शनिवार को बैठक की गई। जिसमें यातायात व्यवस्था, संगतों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं के रोडमैप पर चर्चा की गई। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली प्रमोद शाह, खुड़बुड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार समेत समिति सदस्यों ने इस बैठक में मेला समिति द्वारा तय की गई मेले की तिथियों के अनुरुप व्यवस्थाएं बनाने पर मंत्रणा की। श्रीझंडा जी मेला आयोजन समिति व्यवस्थापक केसी जुयाल ने ट्रैफिक व्यवस्था, संगतों के वाहनों की पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, मेला स्थल पर पुलिस थाने का संचालन, मेला अस्पताल, एम्बुलेंस व्यवस्था, दरबार साहिब में प्रवेश, निकासी, वन वे व्यवस्था पर प्रशासन से सहयोग मांगा। उन्होने बताया कि आयोजन से जुड़ी 50 समितियां अपना कार्य निभा रही हैं। उल्लेखनीय है कि श्री गुरु राम राय महाराज की जयंती पर हर साल श्री दरबार साहिब में श्री झंडे जी मेले का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु राम राय महाराज का जन्म पंजाब के कीरतपुर में वर्ष 1646 में होली के पांचवे दिन चैत्रवदी पंचमी पर हुआ था। तब से हर साल संगतों द्वारा दून में होली के पांचवे दिन झंडा जी मेला आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के डीपी, जसोला, सतीश पुरोहित, राजेन्द्र ध्यानी, नंद सिंह गुसाईं, अनूप नेगी, शैलेश चंद, सचिन शर्मा आदि ने भी बैठक मे प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने तय की रणनीति
Next: शिल्पकार जाति के लोगों को हुए ओबीसी प्रमाण पत्र निर्गत, सीबीआई जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.