Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोरी में दो मकान जले, पांच परिवार बेघर
  • उत्तरकाशी

मोरी में दो मकान जले, पांच परिवार बेघर

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
default featured image

उत्तरकाशी। मोरी के स्वीचाणगांव में बुधवार देर रात को अचानक आग लगने से दो आवासीय मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड से गांव के पांच परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं आग से एक बैल की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोरी की अग्नि शमन पुलिस ने देर रात को आग पर काबू पाया। वहीं राजस्व प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी सहायता उपलब्ध कराई गई है। जानकारी के अनुसार स्वीचाणगांव में बुधवार देर रात लगभग 1 बजे दो आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। जिस वक्त आग लगी पूरा गांव में लोग सोए हुए थे। किसी को आग लगने की भनक तक नहीं लगी, जिससे आग विकराल हो गई और देखते ही देखते आग से मकान खाक हो गए। हालांकि परिवार जन किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग आग बुझाने पहुंचे। आग से ग्रामीण आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह, सुन्दर सिंह पुत्र आजन सिंह, घूंगर सिंह पुत्र आजन सिंह, प्रताप सिंह पुत्र गजल सिंह, विपिन सिंह पुत्र प्रताप सिंह का परिवार बेघर हो गया। मोरी तहसीलदार शिवपाल सिंह असवाल, नायब तहसीलदार जिनेंद्र सिंह रावत ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रूपये नगद धनराशि, चार-चार कंबलें व एक-एक टेंट वितरित कीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार, जहर देकर मारा था गुलदार
Next: उल्टी-दस्त से एक बच्चे की मौत

Related Post

default featured image
  • उत्तरकाशी

आशाओं और भोजनमाताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तरकाशी

ढुंग गांव में आपदा के एक साल बाद भी नहीं बना पुल

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • उत्तरकाशी

पुरोला पीजी कॉलेज में स्थायी भवन निर्माण की मांग

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.