Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खनन सामग्री की ओवर लोडिंग में कोतवाली पुलिस ने 21 डंपर किए सीज
  • देहरादून

खनन सामग्री की ओवर लोडिंग में कोतवाली पुलिस ने 21 डंपर किए सीज

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को खनन से जुड़े वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल्हाल, हरबर्टपुर, विकासनगर क्षेत्र में अलग अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया, जिसमें 21 वाहनों में खनन सामग्री की ओवरलोडिंग पाये जाने के साथ ही कई अनियमितताएं पकड़ी गईं। जिस पर पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। अवैध खनन व खनन सामग्री की ओवरलोडिंग को लेकर हाल में डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। लगातार विकासनगर, सहसपुर व सेलाकुई में पिकेट पर रात के समय पुलिस कर्मियों के तलाशी अभियान की खुद निगरानी की। पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सूर्यास्त के बाद अवैध खनन पाये जाने, खनन सामग्री की ओवर लोडिंग व अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी अन्यथा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिसके चलते बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर, विकासनगर, कुल्हाल, धर्मावाला क्षेत्र में खनन के वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकांश डंपरों में खनन सामग्री की निर्धारित मात्रा से दो से तीन गुना अधिक खनिज सामग्री पायी गयी। जबकि खनन सामग्री के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रवन्ने कटे हुए थे। जिस पर पुलिस ने ऐसे 21 डंपरों को पकड़ा जिनमें खनन सामग्री की ओवरलोडिंग पाये जाने के साथ साथ दस्तावेजों सहित कई और अनियमिततायें पायी गयीं। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि अवैध खनन व खनन सामग्री की ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, मूल्य वृद्धि वापस लेने की रखी मांग
Next: वर्षों से एक ही स्थान पर डटे लोनिवि अभियंताओं के कार्य क्षेत्र बदलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.