Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मुकदमों की विवेचनाओं में तेजी लाएं – एसएसपी
  • हरिद्वार

मुकदमों की विवेचनाओं में तेजी लाएं – एसएसपी

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
rns featured image new

रूड़की। एसएसपी अजय सिंह ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ दरोगाओं और सिपाहियों से कार्बाइन खुलवाकर वापस जोड़ने और इसे लोड करवा कर देखा। सभी ने सफलता से इसे करके दिखाया। उन्होंने मुकदमों की विवेचना में तेजी लाने की हिदायत दी।
एसएसपी के कोतवाली पहुंचने पर गारद ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली के शस्त्रों और दूसरी संपत्ति का निरीक्षण किया। शस्त्र साफ सुथरे और चालू हालत में थे। अभिलेखों और मुकदमों से संबंधित माल के रखरखाव, कोतवाली परिसर और मेस की साफ सफाई पर भी एसएसपी ने संतुष्टि जताई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई अंकुर शर्मा व अन्य दारोगाओं की बैठक लेकर मुकदमों की विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मुकदमों की विवेचना में तेजी लाने की हिदायत दी। कहा कि मामूली मारपीट, झगड़ा, आबकारी अधिनियम, अवैध शस्त्र अधिनियम, दहेज उत्पीड़न जैसे मुकदमों को बिना वजह लटकाने के बजाय जल्दी इनकी जांच पूरी की जाए। बैठक में एसआई मनोज नौटियाल, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रेमप्रकाश शाह, बबलू चौहान, अशोक रावत, पुनीत दनौसी भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में खाद्य सामग्री के चौदह सैंपल जांच को भेजे
Next: पौड़ी जिले की सीनियर वर्ग की लीग के लिए पंजीकरण 2 मार्च से

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.