Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तीन मोटर मार्गों के निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति
  • पौड़ी

तीन मोटर मार्गों के निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी की पहल पर शासन की ओर से राज्य योजना के तहत विकासखंड देवप्रयाग के गुरू देवल सलेथी-पंवार गांव, चपोली-भैस्वाड़ी व कीर्तिनगर ब्लाक के स्यालसौड़-बणतोलीखाल नैलचामी मोटर मार्गों के निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन मोटर मार्गों का निर्माण करीब 4 करोड़ 29 लाख के बजट से किया जाएगा। मोटर मार्गों की स्वीकृति मिलने पर लाभान्वित होने वाले गांवों के लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।

विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि 27 फरवरी को इन मोटर मार्गों के निर्मासा का निर्माण का शासनादेश जारी कर दिया गया है। कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से मोटर मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इन मोटर मार्गों का निर्माण होने से सबसे अधिक फायदा ढुंडसिर क्षेत्र के लोगों को होगा। स्यालसौड़-बणतोलीखाल नैलचामी मोटर मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्र के करीब 40 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ढुंडसिर, लोस्तु, बडियारगढ़, कीर्तिनगर व श्रीनगर के लोगों को नैलचामी पहुंचने के लिए पहले गडोलिया, घनसाली होते हुए 82 किमी. की दूरी नापनी पड़ती है। इस मोटर मार्ग के बनने से यह दूरी करीब 40 किमी. रह जाएगी। कहा आवाजाही आसान होने का फायदा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मोटर मार्गों का निर्माण कार्य पूरा हो इसका प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ भाजपा नेता के घर से नौ लाख के जेवर चोरी
Next: अल्मोड़ा: 2.83 लाख के गांजे के साथ मेरठ के 2 तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.