Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विस सचिवालय के बर्खास्त 228 कर्मचारियों की पैरवी को हरिद्वार पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विस सचिवालय के बर्खास्त 228 कर्मचारियों की पैरवी को हरिद्वार पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
Subramanian Swamy

देहरादून। देश के जाने माने वकील, भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त 228 कर्मचारियों की पैरवी के लिए रविवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इन बर्खास्त कार्मिकों की नि:शुल्क पैरवी करूंगा। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि बिना कारण बताओ नोटिस के इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में भर्ती प्रक्रिया साल 2001 से 2022 तक एक समान है। इसको विस अध्यक्ष की ओर से गठित कोटिया कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है। उत्तराखंड सरकार के महाधिवक्ता भी इस पर अपनी राय देने से इनकार कर चुके हैं। यदि नियुक्तियों में नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वह उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही हुआ है।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने सवाल किया कि यह कहां का न्याय है, कि वर्ष 2001 से 2015 की नियुक्ति को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं वर्ष 2016 से वर्ष 2022 तक के कार्मिकों को 7 साल की सेवा के बाद एक पक्षीय कार्रवाई के जरिए बर्खास्त कर दिया गया है। मैं इस फैसले की घोर निंदा करता हूं। मुझे पता चला है कि साल 2017 में इस मसले पर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट नैनीताल में दायर हुई थी।
वर्ष 2018 में हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया और नियुक्तियों को वैध करार दिया। उस समय इसी विधानसभा ने कार्मिकों के पक्ष में उच्च न्यायालय में काउंटर एफिडेविट फाइल किया और नियुक्तियों को वैध बताया। अब वर्ष 2022 में यही विधानसभा यू-टर्न लेकर नियुक्तियों को अवैध बता रही है। यह तो हैरान करने वाली बात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम तिवाड़, टिहरी की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी ने की पावर वीडर से खेतों की जुताई
Next: सीएम धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.