Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दुबई मैराथन में उत्तराखंड की बेटी टेरेसा का परचम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दुबई मैराथन में उत्तराखंड की बेटी टेरेसा का परचम

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
default featured image

देहरादून। हाल ही में आयोजित हुई दुबई मैराथन-2023 में उत्तराखंड की बेटी पैरा एथलीट होप टेरिसा डेविड ने व्हील चेयर की चार किमी मैराथन को 35 मिनट में पूर्ण कर एक रिकार्ड कायम किया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में होप टेरेसा ने बताया कि दुबई में 12 फरवरी को मैराथन आयोजित की गई थी। इंडिया की ओर से केवल उन्होंने ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा अमेरिका, स्वीटजरलैंड, अफ्रीका, जापान, चीन, लंदन आदि देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वो प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की पैरा एथलीट थी जिन्होंने यह मैराथन कम समय में ही जीती। टेरेसा डेविड ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य नेशनल गेम्स में भारत की ओर से खेलना और पदक हासिल करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और कोच मोहन को दिया। उन्होंने बताया कि वो देहरादून के जाखन की रहने वाली हैं, फिलहाल गुडगांव में प्रज्ञान एकेडमी की कक्षा छह की छात्रा हैं। टेरेसा डेविड की माता शिल्पी डेविड ने कहा है कि टेरेसा ने दुबई मैराथन के लिए कठिन परिश्रम किया और जिसका परिणाम है कि आज विदेश में भारत के साथ ही साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण किया तलब
Next: कार की टक्कर से एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.