Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण किया तलब
  • पौड़ी

एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण किया तलब

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

पौड़ी। डीएम ने ब्लॉक कार्यालय पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत के भ्रमण और उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास मिलने पर डीएम ने उनका तलब किया। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक के सभी पटलों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
डीएम डा.आशीष चौहान ने ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पीएमएसवाई के पटल प्रभारी एबीडीओ के कक्ष में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने पीएमएसवाई के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का निरीक्षण करते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गड़बडी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। डाक पंजीका का निरीक्षण करते हुए पत्र प्रेषण की प्रक्रिया में देरी पर डीएम ने कार्य में में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम स्तर के विभिन्न पहुंच मार्गों के निर्माण में नियमों का सख्ती से पालन करने, मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ शिव सिंह भंडारी, एबीडीओ टीकाराम, एडीओ पंचायत मदन लाल राणा, उप कार्यक्रम अधिकारी दीपक नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में कट्टे में मिला शव, तेजाब से जलाया गया है चेहरा
Next: दुबई मैराथन में उत्तराखंड की बेटी टेरेसा का परचम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.