Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अतिथि शिक्षकों ने सरकार को 15 तक का अल्टीमेटम दिया
  • नैनीताल

अतिथि शिक्षकों ने सरकार को 15 तक का अल्टीमेटम दिया

RNS INDIA NEWS 24/02/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। राज्य सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है। सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर सरकार की अनदेखी से अतिथि शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। चेताया है कि यदि 15 मार्च से पहले लंबित मांगों का शासनादेश जारी नहीं किया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने बयान जारी कर कहा है कि 8 साल से शिक्षण कार्य में लगे अतिथि शिक्षकों की सुरक्षित भविष्य की मांग शासन में लंबित है। सरकार ने कोई शासनादेश जारी नहीं किया। दूसरी ओर एलटी में सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले शिक्षकों को अतिथि शिक्षकों की जगह भेजा जा रहा। इससे न केवल छात्रों का नुकसान हो रहा बल्कि अतिथि शिक्षकों को भी कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर उत्पीड़ित किया जा रहा है। जबकि खुद सीएम और विद्यालयी शिक्षा मंत्री कई बार अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने का आश्वासन दे चुके हैं। भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में पद रिक्त होने के बावजूद सीधी भर्ती की नियुक्ति से अतिथि शिक्षक को प्रभावित किया गया। ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूली बच्चों को एबीवीपी के सम्मेलन में भेजने का आदेश देने वाले अधिकारी को निलंबित करने की मांग
Next: चोरी का आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.