Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रदेश में नर्स व एएनएम की होगी नियमित नियुक्ति: डॉ. रावत
  • नैनीताल

प्रदेश में नर्स व एएनएम की होगी नियमित नियुक्ति: डॉ. रावत

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। प्रदेश में कार्यरत नर्स और एएनएम को नियमित किया जाएगा। यह बात गुरुवार को हल्द्वानी में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही। रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में डॉ. रावत ने स्वास्थ्य संवाद के जरिए जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके जरिए जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही परेशानियों को दूर करने के सुझाव मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में स्वास्थ्य क्षेत्र में इतना काम नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो रहा है। 6.5 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज, 265 तरह की जांचें, निशुल्क डायलिसीस की सुविधा दी गई है। सरकारी अस्पतालों में 311 जांच निशुल्क की जा रही हैं। इसका अभी तक 28 लाख रोगी लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के बांड तोड़ने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 171 चिकित्सक मिले हैं। जल्द ही 372 एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा जल्द ही 850 एएनएम व 2,800 नर्सों की नियमित नियुक्ति की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्ज़ाधारी बिट्टू कर्नाटक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Next: अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर वार्ड में नौले का जीर्णोद्धार हुआ पूरा, पानी की दिक्कत होगी दूर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.