Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर वार्ड में नौले का जीर्णोद्धार हुआ पूरा, पानी की दिक्कत होगी दूर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: लक्ष्मेश्वर वार्ड में नौले का जीर्णोद्धार हुआ पूरा, पानी की दिक्कत होगी दूर

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-23 at 8.30.38 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के लक्ष्मेश्वर वार्ड में विलुप्त हो चुके नौले का सभासद अमित साह मोनू के अथक प्रयासों से जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के बाद आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह, अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी व सभासद अमित साह मोनू द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र तिवारी द्वारा विष्णु भगवान का आह्वान कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि वार्ड के वरिष्ठ जनों द्वारा उन्हें कुछ समय पूर्व अवगत कराया गया था कि इस स्थान पर कई वर्ष पूर्व एक नौला स्थापित था, जिसे गुरुरानी नौला के नाम से जाना जाता था जो कि बंद पड़ा है। तभी से उनके मन में विचार आया कि जनहित में जल संरक्षण व संवर्धन के लिए नौले का जीर्णोद्धार कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा व नगरपालिका के संयुक्त प्रयासों से इस नौले का जीर्णोद्धार कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राचीन काल से नौले हमारे संस्कृति की अमूल्य धरोहर है इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर जिला अधिकारी अल्मोड़ा ने कहा कि नगर के अन्य नौलों का जीर्णोद्धार प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला अधिकारी अल्मोड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष, लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद सहित कैलाश गुरुरानी, अतुल पांडे, हेम जोशी, खुटकुणी भैरव के महंत, गिरीश चंद्र पांडे, संजय बिष्ट, जगदीश लाल साह, विजय बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, पंडित धीरेंद्र तिवारी, मोहन चंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में नर्स व एएनएम की होगी नियमित नियुक्ति: डॉ. रावत
Next: नवसृजित थाना देघाट के थानाध्यक्ष ने स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.