Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवती को बचाते हुए खुद नहर में डूबा युवक, शव बरामद
  • देहरादून

युवती को बचाते हुए खुद नहर में डूबा युवक, शव बरामद

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
man drowning hand

युवक से विवाद के बाद युवती ने लगाई थी नहर में छलांग

विकासनगर। युवक से विवाद होने पर सोमवार शाम एक युवती शक्ति नहर में कूद गई, जिसे बचाने के लिए शुभम भटनागर (28) नहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवती को बचा लिया, लेकिन युवक खुद नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के मीडिया प्रवक्ता भी रह चुके थे। मंगलवार को एसडीआरएफ ने ढकरानी बांध परियोजना के इंटैक के पास से शव को बरामद किया। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे शक्ति नहर पुल नंबर दो के पास शक्ति नहर के पास कांग्रेस के युवा नेता शुभम भटनागर पुत्र प्रदीप भटनागर की एक युवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर युवती नहर में कूद गयी। तभी शुभम भी नहर में युवती को बचाने के लिए कूद गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से शुभम ने युवती को नहर के किनारे धकेल कर बचा लिया, लेकिन खुद नहर में डूबकर लापता हो गया। जिसके बाद देर रात तक एसडीआरएफ की टीम शुभम को नहर में तलाशती रही, लेकिन देर रात तक शुभम का पता नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह को शुभम भटनागर का शव एसडीआरएफ व कोतवाली पुलिस ने ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से शुभम का शव बरामद कर लिया।

शुभम भटनागर की मौत से शोक की लहर
शुभम भटनागर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के मीडिया प्रवक्ता भी रह चुके थे। शुभम की मौत से कांग्रेस पार्टी से लेकर डाकपत्थर और विकासनगर में शोक की लहर है। घर का इकलौता बेटा शुभम माता-पिता के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। दो वर्ष पहले शुभम की शादी हुई थी, एक बेटी है जिसके सिर से पिता का साया छिन गया है। शुभम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में आने-जाने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। शुभम के माता-पिता को लोग ढांढस बंधाने जा रहे हैं, लेकिन घर में गूंज रही चीख पुकार से लोगों की खुद ही आंखें छलक आ रही हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, विकासनगर के विधायक मुन्नासिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, निवर्तमान शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, कुंवरपाल आदि ने शुभम की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील दिवस पर 12 शिकायतें दर्ज, 4 मौके पर निस्तारित
Next: शरारती तत्वों ने लगाई वन पंचायत और सिविल वन क्षेत्र में आग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.