Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला को थाने लाकर पीटने में पूर्व एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों पर केस
  • हरिद्वार

महिला को थाने लाकर पीटने में पूर्व एसओ समेत चार पुलिसकर्मियों पर केस

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। जबरन थाने लाकर सिडकुल क्षेत्र की महिला की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में पूर्व एसओ, पूर्व चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिडकुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में रानी पत्नी जोगेंद्र निवासी गांव रोशनाबाद ने बताया कि उसका अपने देवर अशोक से विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि देवर अशोक और देवरानी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी, जिस संबंध में मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मई 2020 में उसके पति अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव में रविदास मंदिर से कुछ दूर पहले उसके देवर ने अपने समर्थकों के साथ उसके पति को घेर लिया, जिसके बाद पति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार के हमले से उसका कान कट गया। आरोप है कि हमलावर उसके पति को हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।
आरोप है कि उसी रात को अशोक, नरेंद्र, संजीव, रानी, स्वाति, अंजली, मिनाक्षी, देवर के किराएदारों ने उनकी दुकान में आग लगा दी। आरोप है कि उसको और उसकी दूसरी देवरानी ममता, जेठानी सुरेशना को घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत करने पहुंचे पुलिसकर्मी देवर का पक्ष लेते हुए उन्हें थाने ले गए। आरोप है कि उस वक्त एसओ रहे प्रशांत बहुगुणा, चौकी प्रभारी दिलवर सिंह, चेतक कर्मी रमेश चौहान ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि महिला कांस्टेबल शोभा ने उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटें आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ आला अफसरों ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन एसओ, एसआई, महिला-पुरुष कांस्टेबल, रिश्तेदार अशोक, स्वाति, नरेंद्र, मिनाक्षी निवासीगण ग्राम रोशनाबाद, संजीव निवासी ग्राम नगला इमरती सिविल लाइन रुड़की, रानी, अंजली निवासी ग्राम खंजरपुर रुड़की के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वॉर मेमोरियल में सेना के जवानों को लगा करंट, 1 की मौत; 3 घायल
Next: उत्तराखंड: शासन ने किये आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.