Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • भुगतान न होने पर लीसा ठेकेदारों का प्रदर्शन
  • बागेश्वर

भुगतान न होने पर लीसा ठेकेदारों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/02/2023
rns featured image new

बागेश्वर। लीसा गढ़ान, ढुलान का भुगतान नहीं होने पर लीसा ठेकेदारों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ठेकेदारों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनके भुगतान का बजट विभाग अन्य कार्यों पर खर्च कर रहा है। भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लीसा ठेकेदार सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जिले में लीसे का गढ़ान तथा ढुलान कार्य किया, लेकिन अभी तक उन्हें इसका भुगतान नहीं हो पाया है। वन विभाग उनकी उपेक्षा कर रहा है। बजट आने पर उन्हें नाममात्र का भुगतान दिया जाता है, जबकि उनके बजट को अन्य कार्यों में खपाया जा रहा है। विभाग ने उन्हें लीसा मोटर रोड डिपो में जमा करने के आदेश गत वर्ष अक्टूबर में दे दिया था। आदेश के बाद सभी ठेकेदारों ने लीसा डिपो में जमा कर दिया है। भुगतान के अभाव में अब उनके सामने श्रमिकों, खच्चारों आदि का भुगतान करने की चुनौती बनी हुई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में नया लीसा का कार्य भी शुरू किया जाना है। भुगतान नहीं होने से ठेकेदार परेशान हैं। उनके सामने कारोबार के साथ घर चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दभी दी है। इस मौके पर लीलाधर पांडे, टीका राम, विशन दत्त, दयाल चौबे,जगदीश सिंह रावत, मोहन रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम ने 22 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग करने वाले कर्मचारियों पर हरियाणा में लाठीचार्ज का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.