Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण शुरू
  • देहरादून

ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण शुरू

RNS INDIA NEWS 20/02/2023
rns featured image new

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। परेड ग्राउंड के निकट आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि समिति का विवाह परिचय सम्मेलन 20 से 28 मई को छठें वार्षिक उत्सव व श्री राम कथा उत्सव के साथ होगा। कथा हिन्दू नेशनल इंटर कालेज लक्ष्मणचौक में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। विवाह परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण फार्म समिति द्वारा निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवारों के विघटन के बाद उचित रिश्ते के अभाव में बच्चों के विवाह में कठिनाई आ रही है। संस्था ने इन समस्याओं को देखते हुए ही परिचय सम्मेलन के बारे में विचार किया। फार्म पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मार्च है। परिचय सम्मेलन ब्राह्मण के साथ ही अन्य वर्ग के लिए भी होगा। वहीं रामानंद सम्प्रदाय के जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से राम कथा भी होगी। आयोजन की तैयारी के साथ ही समिति सदस्यता अभियान भी चला रही है। मौके पर संरक्षक आरएन शर्मा, पवन शर्मा, लालचंद शर्मा, एमसी शर्मा, रुचि शर्मा, अनिता शर्मा, रचना शर्मा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
Next: क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 2.99 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.