Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • 95 साल के शख्स को 84 साल की महिला से हुआ प्यार, 40 मेहमानों की मौजूदगी में खाई साथ जीने-मरने की कसमें
  • अंतरराष्ट्रीय

95 साल के शख्स को 84 साल की महिला से हुआ प्यार, 40 मेहमानों की मौजूदगी में खाई साथ जीने-मरने की कसमें

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

लंदन। जरा सोचिए कि आप 95 साल की उम्र में क्या कर रहे होंगे? आप कहेंगे 95 साल की उम्र में कोई क्या कर सकता है। भजन कीर्तन करेंगे पूजा-पाठ करेंगे और अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे और क्या? आम तौर पर लोग यही कहते हैं लेकिन ब्रिटेन में 95 साल के एक शख्स ने 84 साल की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। 19 मई को कपल ने उसी चर्च में शादी की जहां 23 साल पहले दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। जानकारी के मुताबिक 95 साल के जूलियन मोयेल ने कभी शादी नहीं की थी क्योंकि उन्हें कभी लगा ही नहीं कि उन्हें किसी लडक़ी से इश्क हो गया है। उम्र के साथ-साथ प्यार की तलाश भी बढ़ती रही। इस बीच करीब 23 साल पहले जूलियन की वारेरी विलियम्स से चर्च में मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती रही लेकिन कभी वो इजहार-ए-इश्क नहीं हुआ। हाल ही में फरवरी में एक मुलाकात के दौरान 95 साल के जूलियन मोयेल ने वालेरी विलियम्स को शादी के लिए प्रपोज किया। वालेरी विलियम्स ने भी हां कर दी और फिर 19 मई को दोनों ने कालवेरी बिपटिश्ट चर्च में करीब 40 मेहमानों के बीच एक दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया और एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए दोनों ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्हें एक दूसरे का साथ मिलेगा। दोनों एक दूसरे की खूब परवाह करते हैं और अब दोनों कपल अपने हनीमून के लिए जूलियन मोयेल के ऑस्ट्रेलिया स्थित उनके पैतृक घर जाने वाले हैं। मिस्टर जूलियन 1954 में ऑस्ट्रेलिया से यूके चले गए और 1970 और 1982 के बीच वेल्श नेशनल ओपेरा में सोलो परफॉर्मर रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति जो बाइडन सहित 963 अमेरिकियों पर रूस ने लगाया बैन, कनाडा के लोगों पर भी सख्ती
Next: कार में जलकर प्रेमी जोड़े ने की खुदखुशी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.