Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 90 दिन के पैरोल पर रिहा होंगे कैदी, हाईपावर कमेटी ने जारी किए आदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • न्यायालय

90 दिन के पैरोल पर रिहा होंगे कैदी, हाईपावर कमेटी ने जारी किए आदेश

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
rns featured image new

पैरोल पर रिहा होने वाले कैदियों की रिहाई से पहले कोरोना जांच करना सुनिश्चित करे

नैनीताल। महामारी कोविड-19 की दूसरी गंभीर लहर को दृष्टिगत रखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य में हाईपावर कमेटी गठित है। कमेटी को राज्य की कारागार में निरुद्ध कैदियों को, विशेषत: जिन्हें पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था, को फिर से 90 दिन के पैरोल पर रिहा किया जाए, ताकि कैदियों में उपरोक्त महामारी के संक्रमण का खतरा न हो सकें। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य-सचिव आरके खुल्बे ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुपालन में उत्तराखण्ड राज्य में हाईपावर कमेटी वर्तमान में अस्तित्व है। जिसके पदेन अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के प्रमुख सचिव गृह व कारागार एवं महानिदेशक कारागार कमेटी के पदेन सदस्य हैं। कमेटी की ओर से नौ मई को यह आदेश जारी किया गया है, कि राज्य की कारागार में निरूद्ध कैदियों को, विशेषत: जिन्हें पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था, को पुन: 90 दिन के पैरोल पर रिहा किया जाए तथा इस के सम्बन्ध में वहीं दिशा-निर्देशों का अनुपालन पुन: किया जाए, जिनका अनुपालन पिछले वर्ष किया गया था। उपरोक्त के सम्बन्ध में सचिव गृह व महानिरीक्षक कारागार, समस्त जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसपी, एसएसपी को भी यह निर्देश दिए गये है कि वह उपरोक्त आदेश के अनुक्रम मे पैरोल पर रिहा होने वाले कैदियों को कारागार से उनके सम्बन्धित स्थानों तक पहुंचाने के सम्बन्ध में कोविड-19 नियमों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए, उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कमेटी ने डीजी हेल्थ समेत सभी सीएमओ को भी यह निर्देश दिए गये है कि पैरोल पर रिहा होने वाले कैदियों की रिहाई से पहले कोरोना जांच करना सुनिश्चित करें। प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बताया गया कि आदेश को तत्काल प्रभाव से उत्तराखण्ड राज्य में लागू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीकाकरण को लेकर युवाओं में दिखा खासा उत्साह
Next: सप्ताह में दो दिन 50 फीसद मानक पर दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.