Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नौ दिन की तैनाती के बाद वापस लौटे पुलिस अधिकारी
  • ऊधम सिंह नगर

नौ दिन की तैनाती के बाद वापस लौटे पुलिस अधिकारी

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
default featured image

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के क्षेत्राधिकारियों, कोतवाल और दरोगाओं के तबादला आदेशों पर नौ दिन बाद डीआईजी ने रोक लगा दी है। इसके बाद तबादला हुए सीओ, कोतवाल और दरोगाओं का एक बार फिर अपनी तैनाती पर वापस लौटना शुरू हो गया है।

बताते चलें कि 13 मार्च 2022 को तत्कालीन डीआईजी एवं एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सीओ पंतनगर अमित कुमार को काशीपुर, सीओ वीर सिंह को काशीपुर से पंतनगर, सीओ वंदना वर्मा को बाजपुर से सितारगंज, सीओ ओमप्रकाश को किच्छा सितारगंज से सीओ ट्रैफिक और सीओ आशीष भारद्वाज को यातायात सीओ से बाजपुर भेजा गया था। इसके अलावा थाना प्रभारी बिजेंद्र शाह को गदरपुर से जसपुर, निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को पंतनगर से पुलिस कार्यालय, निरीक्षक सुंदरम शर्मा को थाना ट्रांजिट कैंप से पुलिस कार्यालय, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को थानाध्यक्ष गदरपुर, उपनिरीक्षक विद्यादत्त जोशी को थानाध्यक्ष आईटीआई से एसओजी प्रभारी, रमपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल जोशी को थानाध्यक्ष आईटीआई, उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल को पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप और उपनिरीक्षक अनिल उपाध्याय को पीआरओ एसएसपी से थानाध्यक्ष पंतनगर बनाया गया था।

एसएसपी के आदेश देने के बाद 15 मार्च को डीआईजी द्वारा रोक लगाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। जिसका आदेश 22 मार्च को जारी किया गया। ऐसे में सीओ, कोतवाल और दरोगाओं को महज अभी नौ ही दिन तैनाती के हुए थे। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के नये आदेश के बाद सभी सीओ, कोतवाल और दारोगाओं को पुन: अपनी पुरानी तैनाती के आदेश चर्चा का विषय बने हुए हैं। उधर, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तत्कालीन एसएसपी के आदेशों पर रोक लगाने का निर्णय डीआईजी कुमाऊं का था। उनके द्वारा आदेश का पालन करते हुए स्थानांतरित हुए सीओ और अन्य अधिकारियों को पुरानी तैनाती का आदेश दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंधे के दर्द को दूर कर सकते हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, ऐसे करें इस्तेमाल
Next: सीएम धामी-मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा खास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में रहेंगे मौजूद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.