Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्मैक तस्करों पर जारी है अल्मोड़ा पुलिस का वार, 82 हजार की स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

स्मैक तस्करों पर जारी है अल्मोड़ा पुलिस का वार, 82 हजार की स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
जिसके अनुपालन में नशे के तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
बीती 16 नवम्बर को प्रभारी चौकी धारानौला उपनिरीक्षक संजय जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ रात्रि चैकिंग के दौरान समय करीब 23.50 बजे चैक पोस्ट लोधिया के पास संदिग्ध प्रतीत हो रहे 2 लोगों विशाल बिष्ट (उम्र 18 वर्ष) पुत्र पुष्कर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम हुना पोस्ट बजवाड थाना लमगड़ा, के पास से 05.04 ग्राम स्मैक तथा पंकज बिष्ट (उम्र 19 वर्ष) पुत्र सुन्दर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पौधार थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 03.18 ग्राम स्मैक तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
उक्त दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 08.22 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत- 82200.00 रु0) व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार ने बताया कि अभियुक्त बरामद स्मैक को रुद्रपुर से खरीदकर ला रहे थे, तथा छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल-
उ0नि0 संजय जोशी (प्रभारी चौकी धारानौला)
कानि0 संतोष सिंह
कानि0 हिमांशु
कानि0 आनन्द नबियाल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी मंडी: अब बगीचों में उगेगा कैंसर से लड़ने में सहायक जंगली फल काफल
Next: मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल  एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार के नवीन पोर्टल ‘‘अपणी सरकार’’ का किया विधिवत शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.