Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने दो तस्कर दबोचे, 8.22 लाख का गांजा बरामद
  • अल्मोड़ा

भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने दो तस्कर दबोचे, 8.22 लाख का गांजा बरामद

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 16.26.38

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने आठ लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की जीरो टॉलरेंस नीति और ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार तड़के भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भिकियासैंण क्षेत्र में तड़के वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संख्या यूके-06-सीबी-7518 पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार (25 वर्ष) पुत्र मनोज प्रसाद निवासी डीएवी स्कूल, बेरिया रोड, बाजपुर, उधम सिंह नगर और मलकीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 1, कुमायूं कॉलोनी, थाना काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से तीन कट्टों में रखा कुल 32.910 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी सीज कर लिया है। पूछताछ में मलकीत सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी हरजीत सिंह इस माह 11 और 12 अक्तूबर को भी स्विफ्ट कार से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे, लेकिन पुलिस पीछा करने लगी तो वे कार छोड़कर भाग गए थे। हरजीत सिंह को हाल में रामनगर पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि मंगलवार को भी वे सराईखेत से गांजा लेकर काशीपुर जा रहे थे। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत आठ लाख बाईस हजार सात सौ पचास रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और गांजा खरीदने-बेचने वालों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल गणेश दत्त शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे द्वाराहाट, महावतार बाबा की गुफा में करेंगे ध्यान साधना
Next: जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा- मुख्यमंत्री धामी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.