Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 80 साल का पिता करना चाहता था दूसरी शादी, बेटा बन रहा था रोड़ा तो बाप ने कर दिया बड़ा कांड
  • राष्ट्रीय

80 साल का पिता करना चाहता था दूसरी शादी, बेटा बन रहा था रोड़ा तो बाप ने कर दिया बड़ा कांड

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
default featured image

राजकोट (आरएनएस)। गुजरात के राजकोट जिले के जसदण कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने अपनी दूसरी शादी की इच्छा का विरोध करने पर अपने 52 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला ज़मीन विवाद का लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या का असली कारण पिता की दूसरी शादी की चाहत और बेटे द्वारा उसका विरोध करना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के.जी. झाला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात रविवार सुबह जसदण कस्बे में घटी। मृतक प्रभात बोरीचा की पत्नी जयाबेन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में जयाबेन ने बताया कि उनकी सास का देहांत 20 साल पहले हो गया था। उसके बाद से उनके ससुर रामभाई बोरीचा दूसरी शादी करना चाहते थे, जिसका उनके परिवार ने पुरजोर विरोध किया। इस मुद्दे को लेकर घर में कई बार झगड़े हुए थे और रामभाई ने प्रभात को धमकी भी दी थी कि वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।
घटना का विवरण देते हुए जयाबेन ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने पति प्रभात के साथ ससुर रामभाई को चाय देने गई थी। जब वे लौट रही थीं, तो उन्होंने एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज़ सुनी। वह तुरंत दौडक़र ससुर के कमरे की ओर भागी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर बुजुर्ग रामभाई बंदूक लेकर बाहर आए और उन्होंने जयाबेन पर भी हमला करने की कोशिश की। डर के मारे जयाबेन अपने घर भाग गईं। बाद में उनका बेटा जयदीप घर आया, जिसे उन्होंने पूरी घटना बताई।
जयदीप ने घर पहुंचकर देखा कि उसके पिता प्रभात आंगन में खून से लथपथ पड़े हुए हैं, जबकि रामभाई पास ही बैठे थे। प्रभात को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जयाबेन की शिकायत के आधार पर आरोपी बुजुर्ग रामभाई को हिरासत में ले लिया है।
डीएसपी झाला ने बताया कि शुरुआती जांच में दूसरी शादी को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद ही हत्या का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। आरोपी रामभाई से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल बिल्डिंग तोड़ने पर छात्र व शिक्षकों का प्रदर्शन
Next: युवक से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर मार डाला; नपुंसक कहे जाने पर नाराज था आरोपी

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.