Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 80 प्रतिशत दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी
  • राष्ट्रीय

80 प्रतिशत दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 27 मार्च (आरएनएस)। छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश ने कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि जारी है। इन 6 राज्यों में दर्ज नए मामलों में इनका योगदान 79.57 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 62,258 नए मामले सामने आए है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 36,902 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब 3,122 जबकि छत्तीसगढ़ में 2,665 नए मामले सामने आए हैं।
नीचे उल्लिखित 10 राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। देश में आज कोरोना के सक्रिय मामले (केस लोड) 4,52,647 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.8 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 31,581 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का समग्र योगदान 73 प्रतिशत है।
दूसरी ओर, भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 5.8 करोड़ को पार कर गया है।
आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 5.81 करोड़ (5,81,09,773) वैक्सीन खुराक 9,45,168 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। इनमें 80,96,687 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 51,44,011 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 87,52,566 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 35,39,144 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) ले चुके हैं। 61,72,032 लाभार्थी (पहली खुराक) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैंक्व। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,64,05,333 से अधिक लाभार्थी हैं।
भारत (25 मार्च, 2021 को) टीकाकरण की संख्या के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। भारत में अब तक दी गई समग्र वैक्सीन खुराक का 60 प्रतिशत हिस्सा आठ राज्यों से है। महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात ने 50 लाख टीकाकरण के मानदंड को पार कर लिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 70वें दिन 26,05,333 से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई (26 मार्च 2021)। इनमें 43,281 सत्रों के जरिये 24,25,146 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई और 1,80,187 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,12,95,023 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 94.84 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 30,386 मामले ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में 17,019 मामले ठीक होने की सुचना मिली।
पिछले 24 घंटों में कोविड से 291 लोगों की मौत हुईं है।
पांच राज्यों में कोरोना से होने वाली नई मौतों का हिस्सा 75.6 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (112) दर्ज हुईं है। इसके बाद पंजाब में रोजाना 59 मौतें हुई हैं। चौदह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में असम, ओडिशा, पुदुचेरी, लद्दाख (केंद्र शासित), दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने मनाया “होली मिलन” कार्यक्रम
Next: एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने होली पर्व की दी बधाई, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु की अपील

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.