Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 7 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
  • ऊधम सिंह नगर

7 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी सात वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती स्वजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिसके बाद उन्‍होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत के बाद आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार की रात एक युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सत्यनारायण कॉलोनी निवासी काके की उसकी सात वर्षीय बहन पर बुरी नजर थी। देर शाम आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर एकांत में खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में इधर घर में बालिका की खोज बीन होने लगी तो काफी देर बाद डरी सहमी वह वापस लौटी। स्वजनों ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। घटना के बारे में सुनकर स्वजनों के होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपित काके के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर सत्यनारायण कॉलोनी भूरारानी निवासी काके के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में ऑनर किलिंग में युवक की पत्थर मारकर की हत्या
Next: तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर, मौके से फरार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.