Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सात करोड़ लागत की योजना से बुझेगी दस हजार आबादी की प्यास  
  • देहरादून

सात करोड़ लागत की योजना से बुझेगी दस हजार आबादी की प्यास  

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के तीन गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए सात करोड़ की नई पेयजल योजनाओं का कार्य शुरू किया गया। शनिवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने योजनाओं के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरु करा दिया। विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अटकफार्म, जगतपुर खादर, दूधई में अलग अलग तीन योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे करीब दस हजार की आबादी की पेयजल किल्लत दूर होगी। अटकफार्म में 494.51 की लागत से बनने वाली पेयजल योजना अटकफार्म, कैंचीवाला, तेलपुरा अपर, तेलपुरा लोअर की सात हजार की आबादी को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराएगी। जगतपुर खादर में 107.76 लाख की लागत से बनने वाली योजना से तीन हजार की आबादी को लाभ मिलेगा, जबकि दूधई में बनने वाली 92.74 लाख की लागत से बनने वाली योजना एक हजार की आबादी की पेयजल किल्लत दूर करेगी। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के तहत जलाशय निर्माण, पाइप लाइन बिछाने के साथ ही घरेलू जल संयोजन कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक पूरे सहसपुर क्षेत्र से पेयजल किल्लत को समाप्त कर दिया जाएगा। हर घर में पीने का पर्याप्त पानी मुहैया कराना केंद्र सरकार की भी प्राथमिकता है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इस दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल, एसडीओ बीएस रावत, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, ताराचंद, धीरज रावत, मदन मोहन खंतवाल, राजू थापा, शरद रावत, रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा
Next: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.