Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 7 फरवरी से शुरू हो रहा है वेलेंटाइन वीक, सजे बाजार
  • देहरादून

7 फरवरी से शुरू हो रहा है वेलेंटाइन वीक, सजे बाजार

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
02- (7)

देहरादून। प्यार का मौसम और पश्चिमी सभ्यता की देन वेलेंटाइन वीक सात फरवरी यानि रविवार से शुरू हो रहा है। बाजार गिफ्ट आइटम से पट गए हैं। हर उम्र के लिए उपहार और फूलों की दुकानें सज चुकी हैं। वेलेंटाइन वीक के पूरे सप्ताह को सेलिब्रेट करने के लिए एक से बढक़र एक गिफ्ट बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदारों को अब खरीदारों का इंतजार है। फरवरी का महीना प्यार करने वाले लोग के लिए बेहद खास होता है। वैलेंटाइन वीक में प्यार करने वाले कुछ लोग अपने प्यार का इजहार कर नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं तो कुछ कपल इस हफ्ते में हर दिन विशेष गिफ्ट और प्यार के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। ऐसे में इस वीक पर युवाओं की नब्ज को पहचानते हुए विभिन्न कंपनियों ने वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में गिफ्ट आइटम पाट किए हैं। इसके साथ ही युवा ऑनलाइन शॉपिंग के लिए विभिन्न साइट पर जाकर गिफ्ट तलाश कर रहे हैं। कंपनियों ने इस वीक के लिए आकर्षक कोंबो पैक रखे हैं। कनक चौक स्थित टू यू फ्रॉम मी गिफ्ट हाउस के स्वामी गौरव बताते हैं कि कोरोनाकाल के बाद आम जनजीवन सामान्य होने से इस बार हाउस को नए और आकर्षक गिफ्ट से सजा दिया है। हर दिन व हर वर्ग के लिए अलग अलग कीमतों में गिफ्ट, कपल ग्रीटिंग, स्पेशल म्यूजिक कार्ड, हसबेंड- वाइफ कार्ड, लाइटिंग कपल लैंप, चॉकलेट, मग, किंग क्वीन गिफ्ट आदि हैं। इसके अलावा दो से सात फीट तक के टेडी सभी को आकर्षित करेंगे। ऑनलाइन ऑर्डर भी आने शुरू हो चुकी हैं। सुभाष रोड स्थित फूल विक्रेता गिरीश गुलाटी ने बताया कि बाजार में वेलेंटाइन वीक का उत्साह दिखाई देगा। इसलिए रेड, व्हाइट रोज और गुलदस्ता को शनिवार से सजाने का कार्य किया जाएगा। इस बार वेलेंटाइन वीक को लेकर बाजार में अधिकांश फूलों की दुकानों पर गुलाब के दाम तय नहीं हैं। हनुमान चौक स्थित कई दुकानदारों का कहना है कि रोज डे के एक दिन पूर्व ही दाम तय होंगे। गुलाब की कली 15 से 25 रुपये, जबकि गुलदस्ता 200 रुपये से शुरू होने का अनुमान है।
वेेलेंटाइन वीक
रोज डे- 7 फरवरी- रविवार
प्रपोज डे- 8 फरवरी- सोमवार
चॉकलेट डे- 9 फरवरी- मंगलवार
टैडी डे- 10 फरवरी- बुधवार
प्रॉमिस डे- 11 फरवरी- गुरुवार
हग डे- 12 फरवरी- शुक्रवार
किस डे- 13 फरवरी- शनिवार
वैलेंटाइन डे- 14 फरवरी- रविवार

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 6 फरवरी
Next: देहरादून में विज्ञान धाम झाझरा में विकसित होगी साइंस सिटी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.