Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 67 साल बाद समाल्टा मंदिर में मनाई गई फूलियात
  • देहरादून

67 साल बाद समाल्टा मंदिर में मनाई गई फूलियात

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। समाल्टा गांव में विराजमान चालदा महासू देवता मंदिर में 67 साल बाद बुरांस के फूलों की फूलियात मनाई गई। इसे देखने के लिए खत समाल्टा के नौ गांवों समेत जौनसार क्षेत्र के कंडमाण, बावर और हिमाचल प्रदेश से हजारों श्रद्धालु समाल्टा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने देव दर्शन कर मन्नतें मांगी। 67 साल बाद खत समाल्टा स्थित चालदा महासू देवता के मंदिर में बुधवार को फूलियात पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खत समाल्टा के 9 गांव समाल्टा, ददोली, माठला, बराड, फटेऊ, थैत्यो, बमराड, ईच्छला, पाटा, डामटा के साथ ही आसपास के गांवों से आए लोगों ने फूलियात पर्व का आनंद लिया। खत समाल्टा के 9 गांवों के लोग तीन भागों में बंटकर देवता के नाम की फूलियात लेकर मन्दिर पंहुचे और बुरांश के फूलों को देवता को समर्पित किया। सबसे पहले समाल्टा, ददोली, माटला और बराड गांव के लोगों ने फूलियात देवता को समर्पित की। उसके बाद बमराड, झूसोऊ, भाकरोऊ डामटा, थैत्यो आदि गांवों के ग्रामीण फूलियात लेकर पहुंचे। सबसे आखिर में फटेऊ, पाटा, ईच्छला गांव के ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलियात देवता को समर्पित की। मंदिर परिसर में सुबह से चहल पहल थी। सुबह 4 बजे से ही देव दर्शन को श्रद्धालु आने शुरू हो गये थे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं के बीच फूलियात पर्व का आयोजन देख क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे उत्साहित दिखाई दिए। इस मौके पर महिलाओं ने हारूल नृत्य किया, जबकि लोखंडी लोहारी की टीम द्वारा तीर कमान का करतब दिखाया गया। इस दौरान चालदा माहसू देवता मंदिर समिति अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, कलम सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, इंदर सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआरटीओ में खुलेंगे छह अतिरिक्त काउंटर
Next: सीएचसी कांडा में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग मुखर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.