Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 55 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार के ईनामी मोस्ट वांटेड को पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: 55 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार के ईनामी मोस्ट वांटेड को पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
Image 2023-01-10 at 1.21.38 PM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एससएपी अल्मोडा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद के ईनामी, मफरुर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।

इस क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना सोमेश्वर में पंजीकृत एफआईआर न0-33/2020, धारा- 420/406/409 भादवि व 3 यूपीआईडी एक्ट से सम्बन्धित 25 हजार का ईनामी अभियुक्त राजेश कुमार की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक अरुण कुमार व थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस टीम को गैर राज्यों में रवाना किया गया था।

वांछित ईनामी अभियुक्त राजेश कुमार की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी, सूचना संकलन कर जनपदीय साईबर सेल की सहायता से अथक प्रयासों के बाद दबिश देकर 10 जनवरी को अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र मनफूल, निवासी धौलाना, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त राजेश कुमार पर थाना सोमेश्वर में दर्ज उक्त अभियोग के अतिरिक्त थाना बेरीनाग, जनपद पिथौरागढ़, थाना चौखुटिया, जनपद अल्मोड़ा में भी मामले दर्ज़ हैं।

ये है मामला
अभियुक्तगण प्रदीप कुमार अस्थाना, प्रार्थना अस्थाना, राजेश कुमार, जयपाल सिंह पालनी व दीपक राम द्वारा सोमेश्वर में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की शाखा खोलकर लोगों को राष्ट्रीयकृत बैंकों के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा ब्याज दर देने आदि लुभावने स्कीमों के माध्यम से प्रलोभन देकर सोसाइटी में फिक्स डिपाजिट स्कीम/आवर्ती खाता एवं दैनिक जमा खाता खोलकर कुल 472 व्यक्तियों से सोसाइटी की विभिन्न स्कीमों में करीब 90 लाख रुपये जमा करवाए गए थे। जिसमें से सोसाईटी द्वारा करीब 34 लाख रुपये का भुगतान जमाकर्ताओं को कर दिया था तथा 118 ग्राहकों का करीब 55 लाख 66 हजार 824 रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए गए थे।

17 अक्टूबर 2020 को वादी भूपेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम जैंचोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा ने थाना सोमेश्वर में अभियुक्त प्रदीप कुमार अस्थाना, प्रार्थना अस्थाना ,राजेश कुमार, जयपाल सिंह पालनी, व दीपक राम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था।
अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार अस्थाना, प्रार्थना अस्थाना, जयपाल सिंह पालनी, व दीपक राम की पूर्व में गिरफ्तारी कर चार्जशीट न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है।

वांछित अभियुक्त राजेश कुमार के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही
उक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र मनफूल सिंह निवासी मकान नंबर 1002 छोटा मोहल्ला धौलाना, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश की गिरफ्तारी हेतु थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा काफी प्रयास कर अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर बार-बार दबिश दी गयी परन्तु शातिर अभियुक्त राजेश कुमार पुलिस के हाथ नही लग पा रहा था।
वांछित अभियुक्त राजेश कुमार की काफी प्रयासों के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा माह नवम्बर 2021 में अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई।
कुर्की की कार्यवाही के उपरान्त फरार अभियुक्त राजेश कुमार के विरुद्ध माह फरवरी 2022 में मफरूरी में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।
वांछित अभियुक्त राजेश कुमार उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया।
यहाँ पुलिस टीम में निरीक्षक अरुण कुमार प्रभारी डीसीआरबी अल्मोड़ा, सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी, आरक्षी श्रमण सैनी, थाना सोमेश्वर, आरक्षी कुलदीप, थाना सोमेश्वर, आरक्षी बलवन्त प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा,आरक्षी इन्द्र कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया जोशीमठ में क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण, प्रभावित लोगों से मिले
Next: मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीण उत्तराखण्ड उद्यमिता समिट 2023 “गुल्लक“ में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.