
काशीपुर। डीआईजी व एसएसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आईटीआई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 52.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह व सीओ वीर सिंह के निर्देशन में आईटीआई थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने खड़कपुर देवीपुरा में संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 52.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पाल पुत्र चंद्रपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि आरोपी सचिन स्मैक को अपने एक अन्य साथी के साथ बरेली से कम दामों में लाकर यहां अच्छे दामों में बेचता है। आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताएं है। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पकड़ी गई इसमें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप कुमार भट्ट, कांस्टेबल वीरेंद्र राणा, उमेश तोमक्याल, अमिताभ सिजवली शामिल रहे।

